जसवंतगढ़ | ग्राम पंचायत भवन में 19 अप्रैल को ग्राम सभा होगी। सरपंच सावित्री चायल की अध्यक्षता में होने वाली ग्रामसभा का मुख्य एजेंडा जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना को स्थाई वरीयता सूची सहित अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों को शामिल करने के बारे में रहेगा।