स्वराज अभियान के तहत मनाया स्वच्छ भारत पर्व
गोड़ास गांव में बुधवार को केंद्र सरकार के स्वराज अभियान के तहत स्वच्छ भारत पर्व मनाया गया। अध्यक्षता सरपंच नौरंग धींनवाल ने की। मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वा रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की ओर से सांसद का माला पहनाकर साफा ओढाकर स्वागत किया गया। सांसद ने स्वराज अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत स्वच्छ भारत अभियान, उज्जवला योजना, बीमा योजना, आयुष्मान भारत अभियान, ग्राम शक्ति अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के कार्य करवाकर विकास को गति दी जाएगी। पंचायत प्रसार अधिकारी छगनलाल ने योजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक रामकिशन सहारण, रतनलाल कस्वा, संजय धींनवाल, हरजीराम, भंवरलाल नायक, फुलाराम कस्वा, ओमप्रकाश कस्वा, खींवाराम सहारण, लेखराम जांगिड़ आदि मौजूद रहे।