पंडरेऊ टिब्बा में पशु चिकित्सा उपकेंद्र मंजूर कराने पर विधायक पूनिया का अभिनंदन
विधायक जयनारायण पूनिया का ग्रामीण क्षेत्र का दौरा बुधवार को भी जारी रहा। विधायक ने किरसाली, सुखवासी, पंडरेऊ टिब्बा व ताल, झोथड़ा, घासला आथुणा व अगुना, रोजानी सहित गांवों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विधायक ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके से ही विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पंडरेऊ टिब्बा गांव में पशु चिकित्सा उपकेंद्र स्वीकृत करवाने व अन्य विकास को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को लड्डुओं से तोलकर स्वागत किया। विधायक ने गांवों में करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पूनिया ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को सरकार प्राथमिकता से देख रही है। सरकार ने गत चार सालों में सुनियोजित ढंग से प्रदेश का विकास करवाया है, जो ऐतिहासिक है। इस मौके पर सरपंच सीताराम शर्मा, महावीर पूनिया, जगदीश दायमा, भंवरलाल दादरवाल, मेघराज मोगा, करणीसिंह मेघवाल, भंवरलाल पूनिया, धर्मपाल पटीर, हंसराम, बजरंग मेघवाल, दीपचंद बलौदा, मेजर रामकुमार कस्वा, चेतराम, सतवीर, रामकुमार प्रजापत, जयसिंह, शेरसिंह धाणक मौजूद थे।
तारानगर. विकास कार्य करवाने पर विधायक को लड्डुओं से तोलते ग्रामीण।