तोषनीवाल ट्रस्ट 20 लाख से बनाएगा कसूंबी के संस्कृत स्कूल का भवन
जसवंतगढ़. संस्कृत स्कूल का शिलान्यास करते अतिथि।
जसवंतगढ़ | अक्षय तृतीया पर कसुंबी में राउप्रा बालिका संस्कृत विद्यालय का शिलान्यास बुधवार को हुआ। प्रेरक डॉ. रामगोपाल जाट ने बताया कि यह भवन भामाशाह नेमीचंद तोषनीवाल की ओर से सीतादेवी तोषनीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के माध्यम से करवाया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधि ललित तोषनीवाल ने भवन की प्रथम आधारशिला रखी। करीब 20 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले इस भवन में 10 दिन पूर्व सरकार ने इसमें दो शिक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है। शिलान्यास कार्यक्रम में सूरजाराम राहड़, सूबेदार गजराज बिरड़ा, भागीरथ, परसराम प्रजापत, मंगतूराम बालोदिया, शंकरदास स्वामी सहित ग्राम के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।