दैनिक भास्कर एवं ज्ञान मंदिर क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में 22 को होगी प्रतिभा खोज परीक्षा
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
नगर परिषद के सामने स्थित ज्ञान मंदिर क्लासेज एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन होगा। ज्ञान मंदिर के संतोष सिंगोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने आरएएस, फ़र्स्ट व सैकंड ग्रेड अध्यापक, महिला सुपरवाइजर, एलडीसी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एसआई व रेलवे के लिए भर्तियां निकाली हैं। इनकी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ज्ञान मंदिर ने दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति सहित परीक्षा में टॉपर को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सिंगोदिया ने बताया प्रथम सौ विद्यार्थियों को संस्थान में अध्ययन करने पर यह छात्रवृति दी जाएगी।