पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने झाड़ू तो लगाए, लेकिन वहां पर फैले गंदे पानी की तरफ ध्यान नहीं गया किसी का

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने झाड़ू तो लगाए, लेकिन वहां पर फैले गंदे पानी की तरफ ध्यान नहीं गया किसी का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार सुबह ओजटू पंचायत के निजामपुरा और चिड़ावा में जिला स्तरीय सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने झाड़ू लेकर सफाई तो की, लेकिन दोनों ही स्थानों पर फैले गंदे पानी की निकासी की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। करीब पांच-सात मिनट के इस औपचारिक कार्यक्रम में फोटो खिंचवाने के बाद धूल उड़ते ही सभी गाड़ियों में बैठ रवाना हो गए।

पहला आयोजन निजामपुरा में राजकीय अंबेडकर उप्रावि के पीछे पीपल के गट्‌टे पर हुआ। सांसद संतोष अहलावत और जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के साथ जिप सीईओ जेपी बुनकर, एसीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया, एसडीएम चिड़ावा देवयानी, तहसीलदार बृजेश गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, सरंपच शीशराम डांगी, उप सरपंच प्रेमकुमार सैनी, पूर्व उप प्रधान सरजीत चौधरी, सीडीपीओ बृजेंद्रसिंह राठौड़, डिस्कॉम एक्सईएन एमके सिंघल, एईएन रामप्रताप बरबड़, जेईएन संदीप बाकोलिया, कार्यवाहक बीडीओ मानसिंह डांगी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया, सांख्यिकी अधिकारी रणसिंह चौधरी, दारासिंह, एबीईओ सुनिता चौधरी, समाज कल्याण विभाग के गुगनराम, ममता मौजूद थे। इससे पहले ठीक इसी तरह का औपचारिक कार्यक्रम शहर के झुंझुनूं रोड चुंगी नाका चौराहे पर हुआ। इसमें नगर पालिका की सफाई समिति के प्रभारी पार्षद योगेंद्र कटेवा व सफाई कर्मियों के अलावा पालिका के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी ने भाग नहीं लिया। निजामपुरा स्कूल में हुए कार्यक्रम में सांसद और कलेक्टर ने ग्रामवासियों को स्वच्छता अभियान की जानकारी देकर इसमें सहयोग करने की बात कही। इसके बाद स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली।

चिड़ावा. निजामपुरा स्कूल के पास सफाई करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।

अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

बुहाना | प्रधान कविता यादव व एसडीएम नरेशसिंह तंवर की उपस्थिति में पंचायत समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंचायत समिति परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अरविंद मान ने स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप प्रधान राजपालसिंह तंवर, किशनपाल सिंह, रवि कुमार, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

बड़ागांव | अटल सेवा केंद्र में सरपंच सत्यकुमार तानेनिया की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी जगमाल सिंह , पूर्ण सिंह , सुरेशकुमार सैनी , ज्ञानप्रकाश कुमावत उपस्थित थे। सीथल के अटल सेवा केंद्र में इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सरपंच संजू चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली। केड के अटल सेवा केंद्र में सरपंच गीता देवी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के तहत अटल सेवा केंद्र में साफ-सफाई की गई। ग्राम विकास अधिकारी मनोहरलाल गुर्जर, एलडीसी रेणू, आशा सहयोगिनी सुशीला ने भी सहयोग किया।

खेतड़ी | पालिकाध्यक्ष उमरावसिंह कुमावत के नेतृत्व में ईओ पुरुषोत्तम अवस्थी व जेईएन उदयसिंह ने सफाई कर्मचारियों को लेकर पन्नासागर तालाब की सफाई की। इस दौरान पवनकुमार शर्मा, श्रीराम कुमावत झोझू, राजेश सोनी, मन्नालाल सैनी, वार्ड पार्षद कन्हैयालाल नायक, पार्षद ओमप्रकाश सैनी मौजूद थे।

पिलानी | विद्याविहार नगरपालिका के समक्ष बुधवार शाम को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शेखावत ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने आसपास व क्षेत्र में सफाई कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बौद्धिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एडवोकेट महिपालसिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा, राजेश बाबल, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, सूर्यकांत चोटिया, नरेंद्रसिंह शेखावत, अनिल डाडा, सुरेंद्र कौशिक, रघुवीर मीणा, राजकुमार नायक, कुलदीप, नवीन रूंगटा मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल के पास ही आम रास्ते पर जमा गंदा पानी।

खेतड़ी

पिलानी

खबरें और भी हैं...