पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • अधिवेशन में महेंद्रसिंह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

अधिवेशन में महेंद्रसिंह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन शिक्षक भवन में हुआ। अध्यक्षता दुर्गाराम मोगा ने की। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार को दिए गए मांग पत्र, सातवें वेतनमान की रिपोर्ट आदि पर उपशाखा की रिपोर्ट पर चर्चा की। उपशाखा अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेनीवाल ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मंत्री नरेंद्र झाझड़िया ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष रोहिताश मीणा ने वार्षिक आय-व्यय पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

अधिवेशन के दूसरे चरण में जयपहाड़ी के प्रधानाध्यापक व निर्वाचन अधिकारी गोरधन सिंह के नेतृत्व में उपशाखा कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। इसमें महेंद्र सिंह बेनीवाल को दोबारा अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक मनीराम को उपाध्यक्ष, रामचंद्र पूनिया को सभाध्यक्ष, मातादीन मेव को उप सभाध्यक्ष, नरेंद्र झाझड़िया को मंत्री, शीशराम महला को संयुक्त मंत्री, रोहिताश मीणा को कोषाध्यक्ष व करणवीर महला को संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया है। इस दौरान जिलामंत्री रामवतार जांगिड़, अमर सिंह डूडी विनोद कुमार शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...