पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बाजौर मालुपुरा में कल करेंगे शहीद सोमरा की प्रतिमा का अनावरण, खुद के खर्चे से बनी यह नौवीं प्रतिमा, सौ प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में

बाजौर मालुपुरा में कल करेंगे शहीद सोमरा की प्रतिमा का अनावरण, खुद के खर्चे से बनी यह नौवीं प्रतिमा, सौ प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

राज्य सैनिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री प्रेमसिंह बाजौर गुरुवार को झुंझुनूं आएंगे। वे शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के मालुपुरा में शहीद प्रहलाद सिंह सोमरा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बाजौर के निजी सहायक ने बताया कि बाजौर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे झुंझुनूं से रवाना होकर सुबह आठ बजे मालुपुरा पहुंचेंगे। वहां शहीद सोमरा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा शहीद के परिवार जनों का सम्मान करेंगे। बाजौर इसके बाद सीकर जिले के दादिया रामपुरा प्रस्थान करेंगे जहां वे शहीद सम्मान यात्रा के तहत शहीद नाथूराम के परिवार जनों का सम्मान करेंगे।

बाजौर ने बताया कि उन्होंने हाल के महीनों में झुंझुनूं जिले के साढ़े चार सौ से ज्यादा शहीदों के घरों पर जाकर उनके परिवार जनों, वीरांगनाअों का सम्मान किया है। बाजौर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने लगभग आधे राजस्थान के जिलों में शहीद सम्मान यात्रा के तहत शहीदों के परिवारों तक पहुंच कर उनकी परेशानियों का पता लगाया था। इनमें से स्थानीय स्तर की अधिकांश समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं। प्रदेश और दिल्ली स्तर की कुछ समस्याएं भी सामने आई थीं, उनका भी समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बाजौर ने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री की मंशा है कि किसी भी शहीद के परिवार को कोई समस्या ऐसी नहीं रहनी चाहिए कि फाइलें इधर-उधर चलती रहें, इसलिए वे शहीद सैनिकों के घरों तक जा रहे हैं। यह सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को वे झुंझुनूं जिले के मालुपुरा जाएंगे।

शहीद सोमरा

करीब 100 शहीदों की प्रतिमाएं लगवाने का बीड़ा उठाया है सैनिक कल्याण बोर्ड समिति अध्यक्ष बाजौर ने

आगामी दो माह में लग जाएंगी शेष प्रतिमाएं

बाजौर ने गत वर्ष घोषणा की थी कि जिन शहीदों की प्रतिमाएं आर्थिक और अन्य कारणों से नहीं लग सकी थीं, उनकी प्रतिमाएं व अपने खर्चे तथा भामाशाहों की मदद से लगवाएंगे। इस कड़ी में जानकारी एकत्र करने पर करीब एक सौ ऐसे शहीदों के नाम सामने आए। उन्होंने उन शहीदों की फोटो व जानकारी मंगवाई तथा उनकी प्रतिमाएं बनवाने का काम शुरू करवाया। बाजौर झुंझुनूं में छह तथा सीकर जिले में दो प्रतिमाएं लगवा चुके हैं। शुक्रवार को मालुपुरा में नौवीं प्रतिमा का अनावरण होगा। शेष प्रतिमाओं के निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। बाजौर ने बताया कि आगामी दो माह में उन सभी शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित कर उनका अनावरण कर दिया जाएगा। झुंझुनूं जिले के सभी सैनिक परिवारों से उन्हें प्यार मिला है, इसलिए वे लगातार जिले का दौरा कर उनकी कुशल क्षेम पूछ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...