सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा 23 जून से, पंजीयन शुरू
चित्तौड़गढ़ | 22वीं सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून को लेह लद्दाख में आयोजित की जाएगी। यात्रा का पंजीकरण 30 अप्रैल तक आँनलाइन व केंद्रीय कार्यालय में फार्म भरे जाएंगे। राजस्थान से 200 तीर्थयात्रियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार तीर्थानी ने बताया कि लेह लद्दाख में केंद्रीय व राज्य ईकाइयों के पदाधिकारी भारतीय सिंधु सभा व हिमालय परिवार सहित विभिन्न संगठन मिलकर आयोजन करेंगे।