छात्रवृत्ति के लिए 15 मई तक दूर कर सकेंगे खामियां
चित्तौड़गढ़ | आवेदन में कमी रहने से छात्रवृत्ति से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को अपने आवेदन को दुरुस्त करने का एक मौका और दिया गया है। इसमें वे आवेदन में रही कमी को 15 मई तक दूर कर छात्रवृत्ति पा सकते हैं। समाज कल्याण विभाग 15 मई के बाद मिलने वाले और दुरूस्त नहीं होने वाले आवेदनों को निरस्त कर देगा।