पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने दो घंटे तक सुनी विधायक विरोधी खेमे की बात

सीएम ने दो घंटे तक सुनी विधायक विरोधी खेमे की बात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ीसादड़ी विस की भाजपा में लंबे समय से चल रहा अंतरकलह सीएम यात्रा में खुलकर सामने आया। सीएम ने भी विधायक गौतम दक के विरोधी गुट को निंबाहेड़ा बुलाकर उनसे करीब पौने दो घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की।

सीएम के मंगलवार को डूंगला प्रवास के दौरान विरोधी गुट ने हेलीपेड पर अलग से स्वागत करते हुए विधायक गौतम दक के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। इस पर सीएम ने उनको रात में ही निम्बाहेड़ा आकर बात करने को कहा। निम्बाहेड़ा में गेस्ट हाउस के बंद कमरे में इन लोगों से बातचीत के दौरान सीएम के साथ यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी व पूर्व विधायक अशोक नवलखा मौजूद रहे। बताया गया कि करीब पौने दो घंटे तक एक-एक व्यक्ति की बात सुनने के बाद सीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी से भी सवाल जवाब किए। गाडरी ने कहा कि उन्होंने यहां के सभी घटनाचक्र की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को भेज दी थी। इसके बाद यह मामला प्रदेश स्तर पर ही लंबित है।सूत्रों के अनुसार नाराज खेमे ने मुख्यमंत्री के सामने नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव का घटनाक्रम प्रमुखता से रखा। अविश्वास प्रस्ताव से हटाए गए पालिकाध्यक्ष पुष्करराज माली, पूर्व नपा चेयरमैन सैफुद्दीन बोहरा, पूर्व प्रधान शंकरलाल मीणा व गणपतसिंह चुंडावत, पूर्व उपप्रधान शंभुलाल मेंनारिया, कालूराम जाट पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जारोली व दिलीप दक, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकरलाल मालू, हेमंत डांगी, प्रेमसिंह बख्शी, नारायणसिंह राणावत ने विधायक दक के प्रति खुलकर गुबार निकाले। इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायणलाल व्यास, पूर्व पंस सदस्य कालू सिंह चुंडावत, सिद्धार्थ तातेड़, पूर्व प्रधान फूलचंद धाकड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मेनारिया, भैरूलाल जणवा, पूर्व उप प्रधान नंदलाल मेनारिया, एडवोकेट पंकज शर्मा, डूंगला बार अध्यक्ष दुर्गेश जोशी सहित विधानसभा क्षेत्र के 55 प्रतिनिधि मौजूद थे।

बड़ीसादड़ी विधानसभा में सामने आई गुटबाजी, विधायक दक विरोधी लोगों से निम्बाहेड़ा में की चर्चा

खबरें और भी हैं...