धौलपुर | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आरपीएससी के चेयरमैन आरएस गर्ग
धौलपुर | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आरपीएससी के चेयरमैन आरएस गर्ग के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने देर रात धौलपुर पहुंचीं। मुख्यमंत्री राजे जोधपुर से हेलीकॉप्टर से आगरा पहुंची जहां रात्रि 11.30 बजे वह सड़क मार्ग से धौलपुर पहुंचीं। हालांकि सीएम का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था फिर भी लोगों की भीड़ मौके पर उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी।