धौलपुर | शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बीमा के लिए
धौलपुर | शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बीमा के लिए वर्ष 2017-18 के लिए वेतन से 220 रुपए की कटौती होगी। इसकी अवधि एक मई 2018 से 30 अप्रैल 2019 तक होगी। शैक्षिक प्रकोष्ठ के अनुसार इस संबंध में सभी शिक्षकों को सूचित कर दिया है। शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस नियम की पालना करना सभी शिक्षकों को अनिवार्य है। समय के साथ जो शिक्षक इसकी पालना नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।