आयुक्त और उनकी बेटी की हालत में सुधार, खतरे से बाहर
अस्पताल में भर्ती आयुक्त शशिकांत शर्मा व उनकी बेटी।
भास्कर संवाददाता | धौलपुर
नगरपरिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा और उनकी बेटी की हालत में सुधार हो गया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को खतरे से बाहर बताया है। बुधवार को जिले के कई अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों व लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसडीएम ओपी सहारण ने बताया कि बुधवार को वे अस्पताल पहुंचे तो बच्ची परिजनों से बात कर रही है और वह मां के बारे में सभी से पूछ रही है। आयुक्त ने भी लोगों के अपने स्वास्थ्य के संबंध में ठीक होना बताया है। बता दें कि मंगलवार को आयुक्त प|ी और बेटी के साथ जयपुर जा रहे थे। ऊंचा का नगला के पास उनकी कार पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में आयुक्त की गर्भवती प|ी और कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
ड्राइवर के परिजनों को पार्षद देंगे एक माह का भत्ता
हादसे में आयुक्त की कार चला रहे ड्राइवर घनश्याम की मौत के बाद उपसभापति इसरार खान ने ड्राइवर के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए एक माह का भत्ता देने की बात कही थी। उपसभापति इसरार खान ने बताया कि वे सभी पार्षदों से अपना एक माह का भत्ता ड्राइवर के परिजनों को देने की अपील करेंगे।