पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों ने रैली निकाल बाल विवाह नहीं कराने का दिया संदेश

विद्यार्थियों ने रैली निकाल बाल विवाह नहीं कराने का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को अक्षय तृतीया होने के कारण जिले भर में विवाह समारोह की धूम रही। लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताने तथा बाल विवाह नहीं कराने के लिए लोगों को जागरुक किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तगावली के विद्यार्थियों व जिला मुख्यालय के स्काउट-गाइड के कैडेट्स, एनसीसी कैडेट्स ने रैली में नारे लगाते हुए लोगों को बाल विवाह की रोकथाम तथा जागरुक करने का प्रयास किया।

रैली में प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, हैड टीचर व सचिव एसडीएमसी तथा प्राध्यापक दिनेश चंद्र शर्मा, गाइडर व वरिष्ठ अध्यापक संध्या सिंह, एनसीसी एएनओ जयपाल सिंह जादौन भी शामिल हुए। रैली शुरू होने से पूर्व संस्था प्रधान श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों व लोगों से इस सामाजिक बुराई पर रोक लगाने का आह्वान किया। सचिव शर्मा ने बताया कि यदि कोई भी बाल विवाह रुकवाता है अथवा बाल विवाह होने की सूचना जिला प्रशासन को देता है तो उसे जिला व राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर महेश कुमार स्वामी, वरिष्ठ अध्यापक श्याम सिंह बघेल, रेखा गौतम, कविता सिंह, अध्यापक सुषमा चौहान, मुकेश चंद कैम, बलभद्र सिंह तोमर, साधना शर्मा, माधवी शर्मा, मंजू तिवारी, सहायक कर्मचारी ऊषा शर्मा, पंचायत सहायक मुकेश महावर आदि उपस्थित थे।

इसी प्रकार राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रेरणानगर से बाल विवाह रोकथाम के लिए जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। सीओ स्काउट चन्द्र शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बाल-विवाह रोकथाम कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रेरणानगर धौलपुर से जन चेतना रैली निकालकर बाल विवाह रोकथाम नारे लगाते हुए संदेश दिया गया। रैली को संस्था प्रधान नरेशबाई मीणा एवं सीओ स्काउट श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मोहित द्विवेदी के निर्देशन में इन्द्रेश शर्मा, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद सईद ने संभागियों को बाल विवाह संबंधित कानूनी जानकारी दी। रैली के अंत में सीओ स्काउट ने बाल विवाह रोकथाम के लिए बालिकाओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, रामा देवी, विनोद कुमार पाराशर, राजेश कुमार यादव, हरिओम कटारा, सोनल, हरिओम शर्मा, मिठ्ठनलाल आदि उपस्थित रहे।

धौलपुर. तगावली गांव में जागरुकता रैली निकालते बच्चे।

स्कूल चलो रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

जगनेर|
बुधवार सुबह सर्व शिक्षा अभियान के तहत खेरागढ़ के कस्तूरबा गांधी और श्रीमती शांति देवी सरस्वती शिशु मंदिर के बालक और बालिकाओं ने स्कूल चलो रैली निकाली। क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली कस्बे के बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे कस्बे निकाली। रैली में बच्चों ने स्कूल चलो के नारे लगाते हुए बढ़े साथ विधायक रहे। इस दौरान विधायक ने बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये हमारे छोटे-छोटे बच्चे आने वाले कल के सुनहरे सपने है, इनके पढ़ने-लिखने से ही एक नए अच्छे और विकसित भारत का सपना देख सकते है। इस दौरान पं. बृजकिशोर पाराशर, अशोक त्यागी, केके त्यागी, महेश गर्ग, दिनेश गोयल, होतम सिंह, मोहन गोयल, सतेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश पौनिया, मीडिया प्रभारी पं. मुकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...