मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण, चढ़ाया झंड़ा
भगवान धौलपुर में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्म महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विप्र बंधुओं ने पंचायत समिति प्रागंण स्थित परशुराम मंदिर में सुबह सात बजे भगवान परशुराम का जन्म महोत्सव वैदिक मंत्रों द्वारा रूद्राभिषेक, दीपमाला, ध्वजारोहण एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर झंडा चढ़ाया गया। जन्म महोत्सव समारोह के बाद परशुराम सेवा समिति की ओर से परशुराम शोभायात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी ने संकल्प लेते हुए एकजुटता की बात कहीं।
साथ ही हर वर्ष की भांति भगवान परशुराम शोभायात्रा 26 मई शनिवार को निकालने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ब्रह्मा पंडित, मचकुंड महंत कृष्णदास, हरिनिवास प्रधान, राकेश शर्मा, महेश शर्मा डेयरी वाले, प्रशान्त हुंडावाल प्रिंस, श्रीभगवान शर्मा, अनुराग मुदगल, संजय दीक्षित, लवकुश शर्मा, नरेश दीक्षित, हरिबाबू शर्मा, सुरेश भारद्वाज, प्रमोद शर्मा भूरा, विप्र संजीव, पवन शर्मा, महेंद्र दुबे, भानु शर्मा, वेदप्रकाश, सत्यम गौतम, अभिषेक हुंडावाल, मोनू तिवारी, शुभम मुदगल, ऋषिकेश भारद्धाज, हेमंत शर्मा, अभिषेक दुबे, उपेंद्र शुक्ला, रजत शर्मा, भुवनेश शर्मा, प्रशांत शुक्ला, श्यामू पंडित, योगेश शास्त्री, योगेंद्र अवस्थी, अमित व्यास, करण कटारा, योगेश शर्मा, श्रीराम शर्मा, गुलजारी शर्मा, निक्की शर्मा, राहुल शर्मा, नीलकमल, कृष्णकांत, अश्वनी, मोंटी तिवारी, अमित शर्मा, मोहित शर्मा, प्रशांत तिवारी, गोपाल तिवारी, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।
जयंती पर स्कूलों में बांधे परिंडे
विष्णु के 10 वें अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने प्रदेश उपसभाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में एवं प्राध्यापक पवन कुमार मंगल के सहयोग से बाड़ी में स्थिति सरकारी विद्यालयों में पक्षियों को राहत देने के लिए जगह जगह परिंडे टांगे गए। प्रत्येक विद्यालय में स्काउट के छात्र छात्राओं को परिंडों में प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी दी गई तथा उनसे संकल्प पत्र भरवाए गए। इस अवसर पर भारद्वाज ने कहा कि संघ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बढ़.चढ़कर के हिस्सा लेता है। पक्षियों के लिए परिंडे टांगना सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काम करने का एक अवसर है। इस अवसर पर अब्दुल अजीज, रामनिवास मीणा, राम कुमार गौड़, धर्मेंद्र गुप्ता, पवन कुमार मंगल, जगदीश प्रसाद शर्मा, भगवान लाल मीणा, अश्वनी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
भगवान परशुराम का अभिषेक करते लोग।
सभी समाजों को साथ लेकर चलने में ही हित : धनीराम
धौलपुर| अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता महासभा की ओर से देव स्थान मचकुंड पर रानीगुरु मंदिर पर बाड़ी एडीजे अजय शर्मा के डीडवाना नागौर और बाडी थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा के सवाईमाधोपुर तबादला होने पर समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एडीजे बाड़ी अजय शर्मा ने कहा कि हमें सबको मिलकर हमें सद्भावना बनाए रखना है। नीतिगत कार्यों को बढ़ावा देना है, जो संस्कारवान व्यवस्था है उसे आगे बढ़ाना है। बसेड़ी उपखंड मुख्यालय पर मजिस्ट्रेट अंजू सिंह ने कहा कि हमारा जन्म क्षत्रिय परिवार में हुआ है। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष धनीराम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सबको साथ लेकर चलने वाला है। हमें सब को इज्जत देनी होगी। सबका सम्मान करना होगा यदि हम समाज में अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं तो चाहे कोई किसी भी समाज का हो सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। बाड़ी से ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, दौनारी से दिलीप शर्मा, अशोक गुधेनिया, सुरेश शर्मा कुतकपुर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, निहाल शर्मा, रामहरि शर्मा, विनोद शर्मा, भगवान सिंह शर्मा, मोहनप्रकाश शर्मा, रामकिशन शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, गोविन्द शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अतिथियों का पगड़ी व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर गिरीश शर्मा, जितेंद्र तिवारी, शैलेष कबीर, शैलेश, रामगोविंद, संदीप, गजेंद् आदि मौजूद रहे।
कटुता व वैमनस्यता भुलाकर एकता का ले संकल्प: बौहरा
सरमथुरा| कस्बा में सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती महोत्सव सनाढ्य भवन में हर्षोल्लास के साथ जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान बृजकिशोर राजपुरोहित व संस्था अध्यक्ष बौहरे महावीर शर्मा की मौजूदगी में मनाया गया। जयंती महोत्सव के दौरान विप्रो ने विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा आरती कर समाज के उत्थान की कामना की। जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष बौहरे महावीर शर्मा ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज में फैली कटुता व वैनमस्यता को भुलाकर भगवान परशुराम को साक्षी मानकर सभी विप्र बंधुओं को एकता का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान बृजकिशोर राजपुरोहित ने समाज के उत्थान के लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर भागेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिता के कहने पर भगवान परशुराम ने माता का वध तक कर दिया था लेकिन जब पिता ने वरदान मांगने के लिए कहा तो भगवान परशुराम ने माता व भाईयों को जीवित करने का वर पिता से मांग लिया ओर पिता ने वर के अनुसार माता व बेटों को जीवित कर दिया। इस दौरान समाज द्वारा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं नवयुवक मंडल ने जिलाध्यक्ष व समाज अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं नवयुवक मंडल द्वारा अध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में अस्पताल में रोगियों के लिए फल वितरित किए गए।
मरीजों को फल बांटने जाते लोग।
युवा स्वरोजगार अपनाएं: मुदगल
बाड़ी | सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति बाड़ी द्वारा कस्बे की परशुराम धर्मशाला पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पंचामृत से स्नान कराया तत्पश्चात नए वस्त्र धारण करवाकर शास्त्रोक्त विधि से पूजन हवन कर महाआरती संपन्न की उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और सभी युवाओं में पूजन के पश्चात जोशपूर्ण हो करके भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।
इसके पश्चात एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध पातीराम समाधिया ने की सभा को संबोधित करते हुए राजेश मुद्गल ने युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने की बात कही जिससे अनुशासन स्थापित हो जहां अनुशासन होता है वहां सफलता मिलती है दाऊदयाल भारद्वाज ने भगवान परशुराम के जीवन एवं चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके जीवन सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात कही। अध्यक्ष भक्ति लवानियां ने कहा आज हमारे बच्चों को संस्कार की अत्यंत आवश्यकता है तो समाज के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव को संस्कार दिवस के रूप में भी मनाया जाना चाहिए।
बैठक के पश्चात नर सेवा नारायण सेवा बाकी को चरितार्थ करते हुए समाज के सभी व्यक्ति सामान्य चिकित्सालय बाड़ी में मरीजों को फल वितरण के लिए चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों को प्रसाद स्वरूप फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इधर, राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपसभाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में एवं प्राध्यापक पवन कुमार मंगल के सहयोग से बाड़ी में स्थित सरकारी विद्यालयों में इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए जगह-जगह परिंडे टांगे गए।