पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फीमेल सर्जीकल वार्ड की दीवार का एक हिस्सा गिरने के बाद बंद करवाए गली के दोनों रास्ते, 8 दिन बाद खुलेंगे

फीमेल सर्जीकल वार्ड की दीवार का एक हिस्सा गिरने के बाद बंद करवाए गली के दोनों रास्ते, 8 दिन बाद खुलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला चिकित्सालय के फीमेल सर्जीकल वार्ड की दीवार का एक हिस्सा सोमवार को भरभरा कर गिरने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गली को बंद कर दिया है। ऐसे में अब गली से निकलने वाले लोगों को थोड़ा आगे बढ़कर दूसरी गली से आवागमन करना पड़ेगा। एनआरएचएम के सहायक अभियंता नेमीचंद मित्तल ने बताया कि गली के दोनों रास्तों में लकड़ी की बल्लियां लगाकर आवागमन को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है। ऐसे में लोगों को 8 दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सहायक अभियंता ने बताया कि दीवार गिरने के बाद बिल्डिंग का मरम्मत कार्य अब तक शुरू करवा दिया गया होता, लेकिन मजदूरों के न मिलने के कारण कार्य में थोड़ा देरी हो गई है। ऐसे में करीब 8 दिन लग जाएंगे। बता दें कि सोमवार दोपहर को फीमेल सर्जीकल वार्ड की पीछे की दीवार भरभरा कर ढह गई थी। दीवार का हिस्सा गिरने के बाद नजर आया कि जो उसकी नींव और ईंटों की चुनाई मिट्‌टी से की गई थी। मिट्‌टी से चुनाई के बाद उस पर सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया। दीवार के पास से ही बहने वाली नाली का पानी नींव में समाता रहा। जब पानी दीवार में अंदर तक पहुंच गया तो दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया था।

खबरें और भी हैं...