महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट करने का केस दर्ज
सुजानगढ़ | चार जनों के खिलाफ ठरड़ा रोड स्थित सांसी बस्ती की एक महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सांसी बस्ती की सुनीता प|ी राजूराम सांसी ने रिपोर्ट दी कि तीन अप्रैल की शाम वह अपने बेटे सुनील के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। तभी श्रवणराम पुत्र मलाराम सांसी निवासी खूड़ी, शंकरलाल पुत्र सनाराम सांसी निवासी लोहा, नेमाराम पुत्र गरीबाराम सांसी निवासी लाडनूं व सायरराम पुत्र छोटूराम सांसी निवासी छापर गाड़ी में आए और उनकी बाइक को रोक लिया। आरोपियों ने उसके व उसके पुत्र के साथ मारपीट की और गले में पहना हुआ सोने का फुलड़ा तोड़ लिया।