भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने बगड़ ईओ शुभम गुप्ता को मारने की धमकी दी, पुलिस को दी रिपोर्ट
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
बगड़ ईओ शुभम गुप्ता व भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच के बीच तल्खी बढ़ गई है। बुधवार को दोनों में हुई तकरार पुलिस तक पहुंच गई। ईओ ने मुकेश दाधीच के खिलाफ उन्हें मारने की धमकी देने की शिकायत की है। दरअसल, कुछ फाइलों पर चेयरमैन सुशीला बुंदेला की ओर से साइन नहीं करने को लेकर ईओ व पालिकाध्यक्ष में अनबन चल रही है।
बुधवार को पालिका में सफाई अभियान चल रहा था। मुकेश दाधीच भी समर्थकों के साथ पालिका पहुंचे। दाधीच वहां पालिकाध्यक्ष के कमरे में पहुंचे तो पालिकाध्यक्ष बुंदेला ने इस बारे में मुकेश दाधीच से शिकायत की। बुंदेला ने आरोप लगाया कि ईओ उन पर जबरन साइन करने के लिए दबाव बनाते हैं। इस पर दाधीच ने एक पार्षद के पति राजेश को भेज कर ईओ गुप्ता को बुलवाया। गुप्ता वहां आए, दाधीच ने उनसे बातचीत की। गुप्ता जवाब दे ही रहे थे कि दोनों में कहासुनी हो गई। दाधीच व गुप्ता के बीच हुई तनातनी से माहौल में एकबारगी तनाव पैदा हो गया। उस समय तो बात आई-गई हो गई।
ईओ गुप्ता ने बाद मेें बगड़ थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वे स्वच्छता अभियान कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान एक पार्षद के पति राजेश उनके पास आए और कहा ‘मुकेशजी, चेयरमैन के कक्ष में बुला रहे हैं।’ ईओ ने आरोप लगाया कि वे चेयरमैन के कक्ष में पहुंचे तो वहां मौजूद मुकेश दाधीच ने गुप्ता से गाली-गलौच की। उनके हाथ पैर तोड़ने व मारने की धमकी दी। मामले में प्रदेश मंत्री दाधीच का कहना है कि ईओ के व्यवहार से जनप्रतिनिधि दुखी हैं। चेयरमैन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं है। चेयरमैन के बुलावे पर नगर पालिका आया था। मैंने गुप्ता से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। किसी तरह की धमकी देना मेरे नेचर में ही नहीं है। वहीं ईओ शुभम गुप्ता ने कहा कि मैंने इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। चेयरमैन सुशीला बुंदेला का कहना है कि ईओ फाइलों पर जबरन साइन कराने के लिए दबाव बनाते हैं। सभी को परेशान कर रखा है।
मुकेश दाधीच

शुभम गुप्ता