पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फौजी के सूने मकान से 45 हजार रु. चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | भालोठ में एक फौजी के सूने मकान से 45 हजार रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि बलवंत सिंह फौज में ड्यूटी पर गया हुआ हैं। प|ी प्रमिला घर पर रहती हैं, लेकिन दो दिन पहले वह रिश्तेदारी में जागरण कार्यक्रम में बुहाना गई थीं। लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। फर्श की मरम्मत के लिए रखे 45 हजार रुपए चोरी चले गए थे। सूचना पर पचेरी पुलिस ने मौका मुआयना किया। बलवंत के भाई विजेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराया।

मुकुंदगढ़| कसेरू शराब की दुकान पर मंगलवार शाम मारपीट हो गई। सेल्समैन ने चार नामजद व पांच सात अन्य के खिलाफ मारपीट कर रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया। पुष्पेंद्र सिंह पबाना ने रिपोर्ट दी कि वह करीब पौने सात बजे दुकान पर बैठा था। कैंपर में आए विक्रम सिंह, निखिल बलरिया, राजेश पबाना, संजय जांटवाली एवं पांच सात अन्य ने कर्मचारी सुभाष व उसके साथ मारपीट की। गल्ले से 32 हजार 730 रुपए ले गए।

खबरें और भी हैं...