शादी से लौटते समय बाइक फिसली, एक की मौत
बाघोली | रामनगर के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बाघोली निवासी रुस्तम काजी का बेटा अल्ताफ व उसका रिश्तेदार शादी में जाकर नीमकाथाना से बाइक पर बाघोली आ रहे थे। रामनगर के पास बाइक सड़क किनारे गिर गई। अल्ताफ की मौके पर ही मौत हो गई।