बच्चों ने विरासत बचाने का लिया संकल्प
नवलगढ़| डाॅ. रामनाथ ए पोदार हवेली म्यूजियम में विश्व विरासत दिवस मनाया गया। पोदार ट्रस्ट की ओर से संचालित शिक्षण संस्थाएं पोदार काॅलेज, पोदार बीएड कालेज, पोदार जीपीएस, दी पोदार टायनी टोडलर, पोदार स्कूल, पोदार प्राथमिक विद्यालय, पोदार आईटीआई के विद्यार्थियों व स्टाफ ने पोदार हवेली म्यूजियम का अवलोकन किया। गाइड सुनील शर्मा एवं राहुल ने सभी गैलेरियो एवं भित्ति चित्रों के बारे में जानकारी दी। बच्चों को विरासत बचाने का संकल्प दिलाया गया। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी वेदिका पोदार ने विरासत बचाने का आह्वान किया।