कराटे के छह खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयन, 24 से काठमांडू में होगी प्रतियोगिता
जयपुर में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित जिले के खिलाड़ी काठमांडू नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगेे। कराटे संघ के तकनीकी निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि जयपुर में 14 अप्रैल से जागृति लाेेईस इन होटल के इंडोर हॉल में दो दिवसीय चौथी राष्ट्रीय जापान गोजोरिजू कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें झुंझुनूं जिले के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकता यादव, रिया शर्मा, निशा मिठारवाल, प्रतिभा व मयंक ने गोल्ड मेडल जीते। दीपिका ने सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों का काठमांडू में 24 अप्रैल से होने होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोेगिता के लिए चयन हुआ है।
खेल समाचार
सीरी में राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
पिलानी | सीएसअाईआर-सीरी पिलानी परिसर में बुधवार को डॉ. शांतिस्वरुप भटनागर मेमोरियल व अनुसंधान बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरु हुई। संस्थान के मुख्य लॉन में शाम चार बजे हुए उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दर्शनसिंह व विशिष्ट अतिथि सीएसआईआर स्पोर्टस प्रोमोशन बोर्ड के सचिव डॉ. आरके सिंहा थे। संस्थान निदेशक प्रो. शांतनु चौधुरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रतियोगिता की स्मारिका का विमोचन किया। राकेश अकेडमी विद्यालय के बैंड की अगुवाई में प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। निदेशक प्रो. चौधुरी ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव विरेंद्रसिंह ने आभार व्यक्त किया।
बगड़. मेडल विजेता खिलाड़ी।