पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टायर फटने से 10 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चपेट में आए बाइक सवार दंपती की मौत, तीन गंभीर घायल

टायर फटने से 10 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चपेट में आए बाइक सवार दंपती की मौत, तीन गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवे पर कार के दो टायर फटने से अनियंत्रित होकर गलत साईड होते खाई में जाकर पलट गई। इस दौरान कार की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गए। दुर्घटना में बाइक सवार प|ी की मौके पर ही मौत हो गई व पति ने चित्तौड़गढ़ अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें चित्तौड़गढ रेफर किया गया।

कार सवार लोग अहमदाबाद से भींड एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे इस दौरान कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बलवंत नगर-काटूंदा के बीच कार के एक साइड के दोनों टायर फटने से हादसा हो गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई कार की टक्कर से बेगूं के मांडना निवासी संतरा देवी बलाई (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल पति राजकुमार 30 पुत्र सूरजमल बलाई ने चित्तौड़गढ अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

इधर कार सवार 17 वर्षीय बालक सूरज पुत्र ओमप्रकाश, रविन्द्र सिंह पुत्र मेतराम सिंह, रघुवरदास पुत्र मीलू सिंह घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा बेगूं सीएचसी लाया गया। राजकुमार बलाई, रविन्द्र सिंह व रघुवीर सिंह की हालत गंभीर होने से उक्त तीनों को चित्तौड़गढ रैफर कर दिया गया। सभी कार सवार लोग मूलतः सलावली मुरैना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई व आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। कार में कुल छह लोग सवार थे। माण्डना निवासी बाइक सवार घर से काटूंदा चौराहा पर घरेलू सामान खरीदने निकले थे और रास्ते में ही कार की टक्कर से हादसा हो गया।

डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस... काटूंदा-बलवंत नगर के बीच हाईवे पर दुर्घटना स्थल बेगूं से 10 किमी व पारसोली से करीब 15 किमी दूर है, लेकिन दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बेगूं व पारसोली थानों की सीमा विवाद के चलते कई बार मामले को पुलिस एक-दूसरे पर डालती रहती है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों को निकाला गया और लोग पुलिस का इंतजार करते रहे।

खबरें और भी हैं...