पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाणुजा में प्रभात फेरियों का समागम कल

भाणुजा में प्रभात फेरियों का समागम कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकुंभ | भाणुजा में चल रहे हनुमान मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव व भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ के 5वें दिन जल यात्रा हेमाद्री कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद प्रवचन में अनुजदास महाराज ने कहा कि धर्म की हमेशा जीत होती है।

शुक्रवार को हरिबोल प्रभात फेरी समागम व मूर्ति स्थापना होगी। मेवाड़ महंत चेतनदास महाराज के सानिध्य में जल यात्रा व हेमाद्री प्रायश्चित कलश यात्रा निकाली गई। सरपंच प्रतिनिधी गोपाल जणवा ने बताया कि महोत्सव में पेयजल, प्रसाद आदि की व्यवस्था ग्रामीणों की ओर से की जा रही है। मूर्ति स्थापना महोत्सव में शुक्रवार को मुख्य आयोजन होगा जिसमें सुबह विशाल हरिबोल प्रभात फेरियों का समागम होगा। भागवत कथा में भी पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

खबरें और भी हैं...