पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वधर्म सम्मेलन में 10 जोड़ों का विवाह, तोहफे में दी बाइक

सर्वधर्म सम्मेलन में 10 जोड़ों का विवाह, तोहफे में दी बाइक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवयुगल को बाइक भेंट करते हुए आयोजक।

यह दिया तोहफे में... नवविवाहित जोड़ो को संस्था की ओर से हीरो सीडी डीलक्स, फ्रिज, एलसीडी, कूलर , सिलाई मशीन मय पैरदान सहित, भारत गैस सिलेंडर मय गैस चूल्हा, अलमारी, टेबल कुर्सी, दीवार घड़ी, 21 बर्तन, सोने की लोंग, चांदी की बिछिया, दीवान, गदा, बेडशीट, कंबल, तकिया, शादी का जोड़ा-सूट, दूल्हा दुल्हन के लिए भेंट किए।

कुमावत समाज के सामूहिक विवाह में 27 जोड़ों ने लिए सात फेरे

निंबाहेड़ा | छोटीसादड़ी मार्ग स्थित ग्राम बाड़ी में बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व पर कुमावत समाज के नोहरे पर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश व राजस्थान के विभिन्न स्थानों के 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समिति अध्यक्ष घीसालाल कुमावत ने बताया कि बुधवार को प्रात 11 बजे स्थानीय कुमावत समाज मंदिर से तुलसी विवाह एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। समिति उपाध्यक्ष मंगलराम कुमावत के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक विवाह सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाओं में सहयोग किया। भैरूलाल कुमावत, सुनील, विष्णु, देवीलाल, रतनलाल, नाथूलाल, राधेश्याम कुमावत आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...