- Hindi News
- National
- सम्मेलन में दूल्हा रचा रहा था दूसरा विवाह सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुकवाई शादी
सम्मेलन में दूल्हा रचा रहा था दूसरा विवाह सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुकवाई शादी
मचकुंड परिसर में रानी गुरु मंदिर में बुधवार को एक संस्था द्वारा सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से 31 जोड़ों का विवाह करवाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 31 जोड़ों में से एक जोड़े में एक दूल्हा पहले से शादीशुदा है और वह दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरा विवाह कर रहे दूल्हे की शादी को रुकवा और दूल्हे को पाबंद किया। रानी गुरु मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि संस्था द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में एक लड़के की दूसरी शादी करवाई जा रही थी। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवाया और दूल्हे को पाबंद किया। दूल्हा रूपवास का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा शादी रुकवाने के बाद लड़की के परिजन वापस लौट गए और 30 जोड़ों की शादी करवाई गई। कोतवाली पुलिस के कुंज बिहारी ने बताया कि दूल्हे भरतपुर जिले का रहने वाला था। उसकी पहली शादी का मामला कोर्ट में चल रहा था।
सैंपऊ. रिकॉर्ड में उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच करते स्कूल स्टाफ एवं पटवारी।
शिकायत पर रुकवाई दो नाबालिग बहनों की शादी
सैंपऊ| रजौरा कलां में आखातीज को दो नाबालिग बहिनों की शादी उपखंड प्रशासन को मिली शिकायत के बाद रुकवा दी। प्रशासन ने स्कूली रिकार्ड में युवतियों की उम्र की जानकारी कराई गई तो बड़ी बहिन की उम्र शादी की योग्यता से एक वर्ष कम तो छोटी बहिन की दो वर्ष कम निकली। उम्र में नाबालिग निकलने पर उपखंडधिकारी विनोद मीणा ने दोनों बहिनों की शादी रुकवा दी उनके पिता को विवाह योग्य उम्र होने पर ही शादी करने के लिए पाबंद किया। वहीं नाबालिगों के घर पर नजर रखने के लिए पुलिस कांस्टेबल और पटवारी की तैनाती की गई है। जिससे चोरी छिपे नाबालिगों का विवाह नहीं हो सके। लोधा बस्ती निवासी दो नाबालिग बहिनों की 18 अप्रैल आखातीज को लोधा समाज के द्वारा जिला मुख्यालय धौलपुर पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन से फिरोजपुर निवासी देवीराम लोधा के बेटों के साथ कराए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के लिए तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेजा गया तो मामला सही पाया गया।