पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से चार जने घायल

देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से चार जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ| बुधवार देर शाम के समय कस्बे के बसई नवाब मार्ग पर बाईपास के निकट एक बाइक पर सवार 4 लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार 4 लोग घायल हो गए घायलों को निकट के वाशिंदों ने निजी वाहनों से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ पर पहुंचाया। जहां से चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है तथा अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक दीपक पुत्र श्रीनिवास, सोनू पुत्र रामजीलाल, मनीष पुत्र अतर सिंह निवासी सैमरा तथा उनका रिश्तेदार सूरज पुत्र गोपाल निवासी निमैना सरेंधी एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में धौलपुर जा रहे थे। तभी बसई नवाब मार्ग पर मैसी फर्गुसन एजेंसी के निकट किसी अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिससे चारों लोग घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...