पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॅरिअर की चिंता हो या पढ़ाई में आ रही समस्या, समाधान फोन पर

कॅरिअर की चिंता हो या पढ़ाई में आ रही समस्या, समाधान फोन पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| वर्तमान समय बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक है। इसके चलते अभिभावकों को सबसे ज्यादा चिंता रहती है अपने युवा बेटे-बेटियों के भविष्य की। वहीं बच्चों को उच्च कक्षा में प्रवेश दिलाकर कौन सा विषय दिलाया जाए, ताकि आगे चलकर उसके कॅरिअर बनाने में सहायक हों। इसी तरह की जिज्ञासाओं व समस्याओं का समाधान मिलेगा दैनिक भास्कर के प्रत्येक गुरुवार को होने वाले संवाद कार्यक्रम में। इसमें दैिनक भास्कर कार्यालय के फोन नंबर 75838-95147 पर शिक्षा विभाग के एडीपीसी प्रेमसिंह कुंतल प्रश्नों के जवाब देने के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

भास्कर

संवाद

खबरें और भी हैं...