पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सावधान! शहर में दर्जनों झूलते दरख्त कहीं ले न लें आपकी जान

सावधान! शहर में दर्जनों झूलते दरख्त कहीं ले न लें आपकी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत दिनों आए अंधड़ ने शहर के हलवाई खाने में 50 साल पुराने पेड़ को हिला दिया। ऐसे में वह पेड़ टूटकर एक बिल्डिंग के सहारे गिरने से रुक गया था, इससे हादसा होने से बच गया था। अप्रैल से जून तक अंधड़ आने की अधिक संभावना रहती है। ऐसे में शहर में करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ की लटकती शाखाओं से हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लटकती हुई शाखाओं को काटना भी जरूरी है, लेकिन इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। भास्कर ने शहर में देखा तो करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ की शाखाएं बीच सड़क तक फैली हुई हैं। वहीं इन सड़कों से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में अंधड़ के दौरान इन शाखाओं के गिरने की आशंका बनी रहती है। जुबली हाल के पास एक बड़े पड़े की मोटी शाखा तो पूरी सड़क तक फैली हुई है, जबकि वाटरवर्क्स चौराहे से शहर आने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से कार सहित करीब सैंकड़ों बाइक सवार भी निकलते हैं। वहीं पुराना डाक घर चौराहे के पास पेड़ की शाखाएं रोड तक फैली होने से नीचे लगने वाली दुकानों पर भी काफी भीड़ रहती है। ऐसे में अंधड़ से कभी इन शाखाओं के टूटकर गिरने का भय बना रहता है।

अनुमान: अप्रैल से जून तक चलती हैं तेज हवाएं और अंधड़

भय : प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन इनके नीचे से होकर गुजरते हैं

जुबली हाल के पास सड़क तक फैली मोटी शाखाएं।

समाधान : पेड़ हटाना जरूरी, लेकिन एक पेड़ के बदले दो पौधे लगाना नियम

एक पेड़ कटवाने पर दो पौधे लगाने का है नियम

वन विभाग के एसीएफ इकबाल सिंह ने बताया कि पेड़ों को काटना अपराध है। लेकिन अगर किसी स्थिति में पेड़ों को कटवाया जाता है तो एक पेड़ के कटने पर दो पौधे लगाने का नियम है। एसीएफ ने बताया कि वन विभाग हाईवे व वन क्षेत्र में पेड़ की शाखाओं को कटवाती है। शहरी क्षेत्र में यह कार्य नगरपरिषद करती है।

पुराना डाकघर चौराहे पर सड़क तक झूलती शाखाएं।

अगर आपके आसपास भी है ऐसी स्थिति तो नगरपरिषद को लििखत में दें सूचना

हरे पेड़ काटना कानूनन अपराध है। लेकिन पेड़ की शाखाओं के अगर टूटकर गिरने की संभावना लगती है तो इसके लिए लोगों को जागरूक होकर नगरपरिषद में पेड़ की शाखाएं कटवाने के लिए लिखित में आवेदन करना होता है। नगर परिषद की टीम निरीक्षण कर उन्हें कटवाती है।

खबरें और भी हैं...