23 तक बीएससीबीएड बीए बीएड, पीटीईटी के आवेदन
धौलपुर | पीटीईटी, बीएबीएड आैर बीएससीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल से बढ़ाकर अब 23 अप्रैल कर दी गई है। मंगलवार तक पीटीईटी के लिए राज्यभर से 2 लाख 74 हजार अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करवाया जा चुका है। बीएबीएड आैर बीएससीबीएड के लिए 59 हजार अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाया जा चुका है।