पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार बार गुल नहीं होगी बिजली, अलग होगा गुमट फीडर, 20 हजार ग्रामीणों को राहत

बार-बार गुल नहीं होगी बिजली, अलग होगा गुमट फीडर, 20 हजार ग्रामीणों को राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी । बाड़ी में विद्युत व्यवस्था का खस्ताहाल होना कोई नई बात नहीं है, आए दिन फाल्ट, तार टूटने जैसी घटनाओं से घंटों विद्युत आपूर्ति बंद रहने की आम नागरिकों को आदत सी हो गई है। लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के चलते आम नागरिकों में भी विद्युत विभाग के विरुद्ध आक्रोश पनपता जा रहा था, जिसे लेकर कस्बेवासियों ने कई बार बाड़ी विधायक गिर्राजसिंह मलिंगा से भी शिकायत की। बाड़ी विधायक के अथक प्रयासों का ही नतीजा रहा कि डिस्कॉम द्वारा गुमट फीडर को बाड़ी फीडर से अलग कर दिया गया, जिससे करीब 40 प्रतिशत विद्युत लोड में कमी आएगी। जानकारी के मुताबिक बाड़ी नगरपालिका क्षेत्र से जुड़े दस किलोमीटर के एरिया में धौलपुर रोड स्थित तिवरिया 33 केवी ग्रिड से बिजली की आपूर्ति की जाती है। अधिक एरिया के चलते इस विद्युत आपूर्ति में गुमट क्षेत्र और उससे जुड़े आसपास के क्षेत्र में आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं, जिसके चलते पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था प्रभावित होती है। कुल मिलाकर शहर के धौलपुर रोड स्थित 33 केवी फीडर से ही पूरे शहर में बिजली व्यवस्था सप्लाई होती है, जिसको लेकर शहर में 33 केवी का एक नया फीडर स्वीकृत किया गया है।

क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह के प्रयासों से डिस्कॉम ने गुमट क्षेत्र को अलग करते हुए अलग फीडर स्थापित करने का निर्णय लिया है जिसके आदेश भी जारी किए गए हैं। विधायक गिर्राज सिंह के अनुसार उन्होंने लिखित एवं मौखिक रूप से विद्युत निगम के चेयरमैन एवं ऊर्जा मंत्री से संपर्क किया था और शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर गुमट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर अलग ग्रेड स्थापित करने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...