पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गैंगस्टर अजय पर कोर्ट रूम में फायरिंग का आरोपी मिंटू मोडासिया भिवानी में गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

गैंगस्टर अजय पर कोर्ट रूम में फायरिंग का आरोपी मिंटू मोडासिया भिवानी में गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्ट रूम में फायरिंग करने व अजय जैतपुरा की हत्या के मामले में वांछित बहल थाना के हार्डकोर अपराधी मिंटू मोडासिया को बुधवार को बहल क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। भिवानी की सीआईए टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के अाधार पर उक्त कार्रवाई की। अजय जैतपुरा की हत्या के मामले में राजगढ़ थाना पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। ढाणी केहर के अनिल की गैंग चलाने वाला मिंटू मोडासिया लॉरेंश बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा से भी जुड़ा हुआ है। संपत नेहरा भी कोर्ट रूम में फायरिंग व हत्या और राजगढ़ में ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती में वांछित चल रहा है। बहल एसएचओ सुखबीर के अनुसार भिवानी सीआईए टीम ने मिंटू मोडासिया को बहल क्षेत्र से 315 बोर की एक पिस्टल व एक बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बहल थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 17 जनवरी, 2018 को कोर्ट रूम में फायरिंग कर एचएस अजय जैतपुरा की हत्या करने के मामले में मिंटू मोडासिया वांछित चल रहा है। हरियाणा सीआईए व राजगढ़ पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश में पीछे लगी हुई थी। उक्त मामले में पुलिस करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संपत नेहरा व मिंटू मोडासिया के गिरफ्तार नहीं होने पर पुलिस पर दबाब बढ़ रहा था। मिंटू मोडासिया के खिलाफ पिलानी, राजगढ़, चूरू, हमीरवास, भालेरी सहित विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

व्यापारी को धमकी देने का मामला भी आया था सामने : गांव रामपुरा में एक व तीन फरवरी, 2018 को बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाले व्यापारी को 20 लाख रुपए देने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं...