पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रेल मंत्री से सम्मानित हो राजगढ़ पहुंचने पर सिपाही का अभिनंदन

रेल मंत्री से सम्मानित हो राजगढ़ पहुंचने पर सिपाही का अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाेपाल में हुए राष्ट्र स्तरीय समारोह में आरपीएफ सिपाही कर्मपाल के सम्मानित होकर लौटने पर बुधवार शाम को सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उनका स्वागत किया। विहिप के प्रखंड मंत्री प्रवीण सरदारपुरा ने बताया कि भोपाल में 16 अप्रैल की शाम को हुए समारोह में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सिपाही कर्मपाल को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया था। गौरतलब है कि कर्मपाल अपने सेवाकाल में दस परिवारों को उनके बिछुड़े बच्चों से मिलाया है। इसी विशिष्ट कार्य के लिए उन्हें रेल मंत्रालय स्तर के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। बुधवार को शाम को प्लेटफार्म पर पहुंचने पर कर्मपाल का विहिप व बजरंग दल टीम एवं अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया। विहिप संरक्षक रामकिशन बैरासरिया, प्रखंड मंत्री प्रवीण सरदारपुरा, सह संपर्क प्रमुख डॉ. दुर्गेश जोशी, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक पीयूष शर्मा, नगर सह संयोजक अनिरूद्ध राठौड़, राहुल चौधरी, गोपीकिशन स्वामी, सत्यवान हरपालू, बिल्लू सोनी, रवि स्वामी, योगेश, नीतेश प्रधान, सुरजभान रड़वा, भूपेंद्र तथा आरपीएफ थाना प्रभारी रोहताश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...