पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • शिविर में आई 20 िशकायतों में से छह का ही निस्तारण

शिविर में आई 20 िशकायतों में से छह का ही निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | बिजली निगम कार्यालय में बुधवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगा। सहायक अभियंता ग्रामीण ने बताया कि शिविर में विधायक मनोज न्यांगली व सतवीर पूनिया द्वारा शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों के बिजली कनेक्शन को लेकर मुख्य अभियंता से चर्चा की गई। न्यांगली ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मातामंडी के पीछे युक्ता बिंदल कॉलेज तक, जाट नगर सिद्धमुख मोड़, आइडियल व लॉर्ड्स स्कूल के पीछे, सुभाष नगर वार्ड 11, वार्ड 2 महेंद्रा एजेंसी के पीछे, धीरू खां की ढाणी जो विद्युतीकरण से वंचित है। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी का समाधान अतिशीघ्र निगम नियमानुसार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...