पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नियमित पेयजल सप्लाई के लिए ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहवा | कस्बे में इन दिनों पानी को लेकर 23 वार्डों में पेयजल सप्लाई चार दिनों में एक बार हो रही है। ऊंचाई पर बसे लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को कस्बेवासियों ने जलदाय विभाग के जेईएन पवन कुमार को ज्ञापन सौंपकर नियमित सप्लाई देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वरलाल सोनी, सीताराम आसेरी, किशन आसेरी, बाबूलाल आसेरी, भागचंद, द्वारका प्रसाद पारीक आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...