संकल्प दिवस को लेकर जनसंपर्क
सादुलपुर. संकल्प दिवस को लेकर जनसंपर्क करते भाजपा जिला महामंत्री।
भास्कर न्यूज | सादुलपुर
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस समारोह को लेकर भाजपा जिला महामंत्री चंद्राराम गुरी व ग्राम्य भारत महाअभियान के संयोजक संदीप काजला ने तहसील के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। संयोजक काजला ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बसों की पंचायतवार अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तारानगर | कस्बे के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार शाम को भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता महेंद्र यादव ने की। जिसमें 21 अप्रैल को पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, अशोक सैनी ने संबोधित किया। इस मौके पर हरि इंदौरिया, कपिल शर्मा, हरी गोस्वामी, देवकरण कल्ला, अजय कुमार, नरेश सैनी, विजय राठौड़, राजकुमार रैगर मौजूद थे।