सिंघाना में झगड़ा करते तीन जनों को गिरफ्तार किया
सिंघाना | अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ईश्कपुरा निवासी भीम सिंह व किशोरी लाल गुर्जर पानी की लाइन को लेकर महिला के साथ झगड़ा कर रहे थे। दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया। वहीं भोदन निवासी छोटूराम गुर्जर को प|ी के साथ झगड़ा करने पर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।