- Hindi News
- National
- 121 साल पहले अमेरिका में शुरू हुई बोस्टन मैराथन, यह दुनिया की सबसे पुरानी मैराथन है
121 साल पहले अमेरिका में शुरू हुई बोस्टन मैराथन, यह दुनिया की सबसे पुरानी मैराथन है
आज ही के दिन 1897 में अमेरिका में पहली बार बोस्टन मैराथन आयोजित की गई थी। यह अभी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन है। पहली बार 24.5 मील की इस मैराथन में 15 लोग शामिल हुए थी। इसमें से सिर्फ 10 लोग ही मैराथन पूरी कर पाए थे। अब हर साल होने वाली इस मैराथन में दुनियाभर के 20 हजार धावक हिस्सा लेते हैं। अब यह बोस्टन के अलावा लंदन, बर्लिन, शिकागो और न्यूयॉर्क में भी आयोजित होती है। 2013 में इस मैराथन को आतंकियों ने भी निशाना बनाया। प्रेशर कूकर में बम रख कर विस्फोट किया गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 260 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। वर्ल्ड मैराथन के पांच सदस्यों में एक बोस्टन मैराथन भी है।