पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी ने थेरेसा मे से की मुलाकात ब्रिटेन आईएसए का सदस्य बना

मोदी ने थेरेसा मे से की मुलाकात ब्रिटेन आईएसए का सदस्य बना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी ने प्रिंस चार्ल्स और क्वीन एलिजाबेथ से भी मुलाकात की

एजेंसी | लंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्वीडन से ब्रिटेन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री थेरेसा मे और प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की। मोदी बकिंघम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ से भी मिले। मोदी कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (चोगम) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसमें 53 देश हिस्सा ले रहे हैं। मोदी ने थेरेसा मे के साथ नाश्ता और लंदन में आयुर्वेद सेंटर आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का नया सदस्य बना। दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

मोदी ने थेरेसा से मुलाकात के बाद कहा कि इससे हमारे संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। मुझे खुशी है कि ब्रिटेन इंटरनेशनल सोलर अलायंस का हिस्सा बना है। मेरा विश्वास है कि यह सिर्फ क्लाइमेट चेंज के खिलाफ हमारी जंग नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी अभियान है। वहीं, थेरेसा मे ने कहा कि उम्मीद है कि हम भारत और ब्रिटेन के लोगों के हितों के लिए साथ मिलकर काम कर सकेंगे।

ब्रिटेन से कर्नाटक चुनाव पर नजर

एजेंसी | लंदन/बेंगलुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन में कर्नाटक के लिंगायत संत बसवेश्वर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम का आयोजन द बसवेश्वर फाउंडेशन ने किया। इस मूर्ति का 2015 में मोदी ने ब्रिटेन दौरे पर अनावरण किया था। इसे कर्नाटक चुनाव से एक महीने पहले मोदी का लिंगायत कार्ड माना जा रहा है। मोदी ने संत बसवेश्वर को याद करते हुए ट्विटर पर 1 मिनट 41 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया। वहीं, अमित शाह ने बेंगलुरू में बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नें भी उन्हें याद किया।

कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 53 देश ले रहे हैं हिस्सा, भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत

प्रिंस चार्ल्स टाटा मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक जगुआर से मिलने पहुंचे

मोदी करीब ढाई साल बाद ब्रिटेन पहंुचे हैं। पीएम थेरेसा मे ने मोदी का अपने आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर स्वागत किया।

मोदी ने लंदन में लिंगायत संत को श्रद्धांजलि दी

लंदन में संत को पुष्प अर्पित करते मोदी।

12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर ने लिंगायत समाज की स्थापना की थी

संत बसवेश्वर 12वीं सदी के समाज सुधारक थे। उनका जन्म 1131 ईसवी में बागेवाडी में हुआ था। ब्राह्मण परिवार में जन्मे बसवेश्वर ने 8 साल की उम्र में घर त्याग दिया था। उन्होंने कर्नाटक में वीरशैव लिंगायत समाज की स्थापना की थी। बसवेश्वर जाति और वर्गरहित समाज में विश्वास करते थे। वह शिव के उपासक थे। उन्होंने मठों, मंदिरों में फैली कुरीतियों को चुनौती दी।

लंदन में भारत के 5000 साल के इतिहास पर प्रदर्शनी

मोदी ने प्रिंस चार्ल्स के साथ म्यूजियम का दौरा किया। यहां उन्होंने ‘इलूमनेटिंग इंडिया, साइंस और इनोवेशन’ के 5000 साल के इतिहास पर आयोजित प्रदर्शनी देखी। इसमें भारत के उन आविष्कारों को जगह दी गई है, जिन्होंने दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई। यह 4 अक्टूबर 2017 को शुरू हुई थी और 22 अप्रैल 2018 तक चलेगी। इससे पहले चार्ल्स ने मोदी का रॉयल वेलकम किया। भारत-ब्रिटेन का तकनीकी सहयोग दिखाने के लिए प्रिंस टाटा मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक जगुआर में सवार होकर पीएम से मिलने पहुंचे।

डेनमार्क, आइसलैंड के साथ भारत के 5 करार

मोदी स्वीडन में हुए नॉर्दिक समिट में शामिल हुए थे। यहां भारत-डेनमार्क और आइसलैंड के बीच 5 करार हुए। इनमें 4 करार भारत-डेनमार्क के बीच हुए। इनमें स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट, पशुपालन-डेयरी, खाद्य संरक्षण और कृषि शिक्षा-अनुसंधान शामिल हैं। भारत-आइसलैंड के बीच हिंदी की शिक्षण पीठ की स्थापना को लेकर करार हुआ।

राहुल हिंदू व भगवा आतंक के लिए क्या माफी मांगेंगे: शाह

अमित शाह ने बेंगलुरू में भगवा आतंक को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। शाह ने पूछा कि क्या राहुल हिंदू आतंक और भगवा आंतक की व्याख्या के लिए माफी मांगेंगे। अभी दो दिन पहले हैदराबाद की कोर्ट ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट में फैसला दिया। इसी को कांग्रेस ने भगवा टेरर, हिंदू टेरर के नाम से दुनिया में प्रचार किया था। लोग पकड़े गए उनपर केस चला, पर कोर्ट ने कहा, ये लोग निर्दोष हैं। कांग्रेस ने भगवा टेरर के नाम पर देश को बदनाम किया है।

मोदी ने कहा

यह सिर्फ क्लाइमेट चेंज के खिलाफ जंग नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक अभियान है

भारत-ब्रिटेन के बीच आतंकवाद पर चर्चा

मोदी व थेरेसा के बीच आतंकवाद, अलगाववाद, वीजा, आव्रजन समेत साझा हितों के मुद्दों पर बात हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ब्रिटेन मिलकर वैश्विक आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन, हक्कानी, अल कायदा, आईएस के खिलाफ ऐक्शन लेंगे। ताकि निर्दोषों को बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...