पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुभूति कार्यक्रम का प्रथम चरण 21 से

अनुभूति कार्यक्रम का प्रथम चरण 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर छात्रा इकाई की सामाजिक अनुभूति ग्राम्य जीवन दर्शन कार्यक्रम को लेकर नगर कार्यालय पर बुधवार को बैठक संपन्न हुई। नगर छात्रा प्रमुख ईशिका शर्मा ने बताया कि बैठक विशेष आमंत्रित सदस्य श्रद्धा वैष्णव ने बताया कि सामाजिक अनुभूति का कार्यक्रम दो चरणों में होगा। जिसका प्रथम चरण 21 अप्रैल से 25 अप्रैल चलेगा। सामाजिक अनुभूति का द्वितीय चरण 20 मई से 25 मई तक रहेगा। इसमें अधिक से अधिक छात्राओंं को भाग लेने की योजना बनाई गई। प्रांत छात्रा सह प्रमुख मेघा दमामी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रेरणा सोनी, छात्रा सह संयोजक पूजा माली, दीक्षा आदि छात्राएं मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...