सांवलियाजी को भेंट की चार बेंच
सांवलियाजी | सुविख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में बुधवार दिन में भगवान को छप्पनभोग धराया गया वहीं मंदिर में भीलवाड़ा के लादूराम बांगड़ की ओर से मंदिर कॉरीडोर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीमेंट की चार बेंच स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी जानकीदास के घर पर विवाह कार्यक्रम होने के उपलक्ष्य में राजभोग आरती के समय परिजन फलों व मिठाइयों के भाेग थाल व टोकरियां सिर लेकर मंगलगान करते मंदिर पहुंचे। यहां पुजारी चुन्नीदास ने मावा, काजू कतली, गुलाब जामुन, बरफी, कलाकंद आदि मिठाइयों, काजू, बादाम, किशमिश आदि सूखे मेवों एवं मौसमी फलों के थाल भगवान के सामने सजाए और भाेग लगाया।