स्कूल बाउचर योजना का नहीं मिला लाभ
सरमथुरा । एक किमी से अधिक की दूरी तय कर सरकारी स्कूलों में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के सरकार ने ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत जनवरी 2017 से अब तक कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना था। लेकिन जिले में विद्यार्थियों को इस कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण है कि इस योजना का लाभ विद्यार्थी को तभी मिल सकता है जब उसके संबंध में पूरी जानकारी शाला दर्पण और शाला दर्शन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर जिले में अभी यह काम अधूरा पड़ा हुआ है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने बीईईओ, पीईईओ को आदेश जारी किए हैं कि विद्यार्थियों से संबंधित सभी जानकारी शाला दर्पण तथा शाला दर्शन पर 20 अप्रैल तक आवश्यक रूप से अपलोड करानी होगी।