पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सूरजगढ़ पंचायत समिति को 10 लाख का पुरस्कार मिला

सूरजगढ़ पंचायत समिति को 10 लाख का पुरस्कार मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति के प्रधान सुभाष पूनिया व बीडीओ शुभकरणसिंह राहड़ को वर्ष 2016-17 में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में बेहतरीन कार्य करने पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत विकास, डिजिटल पंचायत, स्वच्छ भारत अभियान आदि के तहत उल्लेखनीय कार्य करने पर पंचायत समिति व काजड़ा पंचायत का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से बुधवार को जयपुर में हुए समारोह में पंचायती राज मंत्री डॉ. राजेंद्र राठौड़ व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने प्रधान व बीडीओ को प्रशस्ति पत्र व दस लाख रुपए का चेक तथा काजड़ा सरपंच राजेंद्र शर्मा व ग्राम विकास अधिकारी विश्वंभरदयाल को प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। गौरतलब है कि पंचायत समिति को राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। 24 अप्रैल को जबलपुर मध्यप्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में प्रधान पूनिया को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया जाएगा।

फ्लैगशिप योजनाओं में बेहतर काम करने पर जयपुर में मिला राज्य स्तरीय सम्मान

प्रधान पूनिया व बीडीओ राहड़ को सम्मानित करते हुए।

अरड़ावता, श्योपुरा व काजड़ा पंचायत भी सम्मानित

जयपुर में अरड़ावता, श्योपुरा और काजड़ा के सरपंचों का किया सम्मान।

चिड़ावा | पिलानी विधानसभा क्षेत्र की अरड़ावता, श्योपुरा और काजड़ा पंचायत को सरकार ने क्रमश: तीन, दो और एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। यह राशि इन पंचायतों में विकास कार्यों पर खर्च होगी। पंचायत राज की विकास योजनाओं के उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए ये तीनों पंचायतें चयनित हुई थी। बुधवार को जयपुर में पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। सरपंच सुनील कुमार बारी का बास, नीतिराज सिंह इस्माइलपुर और राजेंद्र शर्मा काजड़ा को प्रोत्साहन राशि के चेक, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...