झुंझुनूं जिला परिषद को मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
झुंझुनूं | झुंझुनूं जिला परिषद काे दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश की एकमात्र जिला परिषद है, जिसको इस साल यह पुरस्कार मिलेगा। जिला परिषद को 60 लाख रुपए मिलेंगे। सूरजगढ़ पंचायत समिति का भी पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उसे 40 लाख रुपए मिलेंगे। पुरस्कार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह में जबलपुर मध्यप्रदेश में दिया जाएगा। जिला प्रमुख सुमन रायला व सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनिया पुरस्कार लाने जबलपुर जाएंगे। पंचायती राज विभाग की ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।