थली में स्वतंत्रता सेनानी एवं आठ परिजनों का सम्मान किया
बुहाना | थली में नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ। अध्यक्षता पूर्व आईएएस आरएन अरविंद ने की। मुख्य अतिथि अजा आयोग के अध्यक्ष सुंदरलाल थे। स्वतंत्रता सेनानी एवं आठ परिजनों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों की मांग पर सुंदरलाल ने गांव में नए ट्यूबवैल की घोषणा की। विशिष्ठ अतिथि सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनिया, भाजपा नेता रतनसिंह तंवर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश गजराज थे। इस दौरान पुरुषोत्तम राज, जसवंत यादव, हनुमान सैनी आदि मौजूद थे।