पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एमजेएसए: विशेषज्ञों ने 300 इंजीनियरों को सिखाए गुणवत्तापूर्ण कार्य के गुर

एमजेएसए: विशेषज्ञों ने 300 इंजीनियरों को सिखाए गुणवत्तापूर्ण कार्य के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन की ग्राम पंचायत अकतासा के ग्राम अकोदिया में शनिवार को एक दिवसीय संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में बनाए जाने वाले स्ट्रक्चर की क्वालिटी के बारे में फील्ड लेवल पर कार्यशाला हुई।

इसमें कोटा, बारां, बूंदी तथा झालावाड़ के जल ग्रहण, भू-संरक्षण, वन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तकनीकी अधिकारियों एवं संवेदकों द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया। इन इंजीनियरों को विशेषज्ञों ने बेहतर और गुणवत्तापूर्ण काम करने के गुर बताए। फिल्ड विजिट में इंजीनियरों को प्रैक्टिकल के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार से कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इन पर निगहबानी रखना चाहिए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य स्तर से अतिरिक्त निदेशक जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर सीताराम बंजारा तथा राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी जयपुर के एसई दिनेश श्रीवास्तव ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया तथा बारां जिले के एसई मुकेश शुक्ला एवं जिला बूंदी जिले के एसई सुखलाल मीणा द्वारा भी तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शेष|16 पर

झालावाड़. आकोदिया में फील्ड देखते इंजीनियर्स।

खबरें और भी हैं...