पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 हैक्टेयर जंगल में लगी आग, पेड़-पौधे जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असनावर|सालकी डूंगरी गांव के 4 हैक्टेयर जंगल में सुबह 10 बजे आग लगने से पौधे और घास जल गए।

असनावर व झालावाड़ से आए 25 कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल साढ़े 3 बजे पहुंची, लेकिन उस स्थान पर नहीं पहुंच पाई। फिर शाम 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया। रेंजर राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सुबह 10 बजे आग लगने का पता चलने पर स्वयं और झालावाड़ की टीम मौके पर पहुंची। तेंदू के गीले पत्तों व गीले पेड़ की डाल के पत्तों से कर्मचारी व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। दमकल उसी स्थान पर न पहुंच पाने से ग्रामीणों की मदद ली गई। कारणों का पता नहीं चला, अनुसंधान जारी है।

असनावर. आग से पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए।

खबरें और भी हैं...