वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम
खानपुर. बारां मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण के चलते वन वे यातायात होने से आए दिन जाम के हालात बनते है।
यहां कृषि उपजमंडी में जिंस बेचने के लिए आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली वन-वे यातायात होने तथा वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे प्रतिदिन घंटों यातायात प्रभावित रहता है। पंचायत समिति सदस्य अमरलाल जादम ने बताया कि कस्बे के अटरू मार्ग व बारां मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।