पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मिश्रौली. अंबेडकर की जयंती पर मेघवाल समाज की ओर से

मिश्रौली. अंबेडकर की जयंती पर मेघवाल समाज की ओर से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिश्रौली. अंबेडकर की जयंती पर मेघवाल समाज की ओर से कस्बे में जुलूस निकाला गया। समाज के कालूलाल मेघवाल, सीताराम गोपाल, हरिजन कैलाश, पप्पू मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

झालरापाटन. अंबेडकर की जयंती पर यहां केक काटा गया और मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेश नंदन रहे। अध्यक्षता पुरुषोत्तम महावर ने की। विशिष्ट अतिथि बाबूलाल वर्मा, राजेश मेहरा, बृजमोहन बैरवा, दिलीप कलोसिया, दुर्गालाल मेघवाल, पार्षद नवीन मेघवाल, अंबेश मीणा सहित अन्य रहे।

बकानी. कस्बे में शनिवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। रीछवा में ग्राम सभा हुई। इसमें सरपंच रामनारायण गुर्जर,ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल मेहर सहित अन्य मौजूद रहे। नसीराबाद ग्राम पंचायत में भी जयंती मनाई गई। बकानी ग्राम पंचायत में सरपंच मीनाक्षी कुशवाह सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।

आवर. ग्राम पंचायत पर जयंती मनाई गई। सरपंच सुशीला खटीक सहित अन्य मौजूद रहे। ग्राम सेवक हेमंत मीणा सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए, जुलूस भी निकाला गया।

सुनेल. कस्बे में सलोतिया रोड पर अंबेडकर भवन पर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि ग्यारस खान रहे। विशिष्ट अतिथि बालचंद आर्यवीर ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

सरोनिया. अंबेडकर की जयंती पर आदर्श विद्या मंदिर सरोनिया में कार्यक्रम हुअा। आचार्य सुनील शर्मा, प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी सहित अन्य ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

चौमहला. अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक संगठनों की ओर से संजय पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि डाॅ. रमेशचंद्र डायमा, भाजपा नेता नाथूलाल रहे। अध्यक्षता भवानीशंकर ने की।

मनोहरथाना. वेलफेयर सोसायटी की ओर से जयंती मनाई गई। सोसायटी के लेखराज मीणा ने बताया कि इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी केशव मीणा रहे।

खबरें और भी हैं...